सदर प्रखंड के नवादा पंचायत से एक गंभीर पारिवारिक मामले में अज़हर इस्लाम ने हस्तक्षेप कर सुलझाया। अज़हर ने बताया कि दो शादी करने वाले व्यक्ति की दोनों पत्नियॉ उसके साथ रहती थी लेकिन उक्त व्यक्ति उनको बराबरी का हक नहीं दे रहा था और उनके साथ मारपीट व अन्याय कर रहा था। जानकारी मिलते ही अज़हर ने हस्तक्षेप करते हुए पूरे परिवार को एक साथ बुलाया। सभी पक्षों की बात को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें

समझाया कि परिवार सम्मान, न्याय और बराबरी से चलता है न कि भेदभाव और अत्याचार से। किसी भी महिला के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। लंबी बातचीत और समझाइश के बाद सभी के बीच आपसी सहमति बनी। अज़हर ने ने अपने सामने ही सभी को गले मिलवाया। पूरे परिवार ने मिलकर रहने, एक दूसरे का सम्मान करने और शांति के साथ जीवन बिताने का वादा किया।

