अंतरराष्ट्रीय राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump मई महीने में चीन के अहम दौरे पर जाने वाले हैं। इस हाई-प्रोफाइल विजिट की खास बात ये है कि उनके साथ उनके बेटे एरिक ट्रंप और बहू लारा ट्रंप भी मौजूद रहेंगी। माना जा रहा है कि ये दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि अमेरिका-चीन के रिश्तों में नई दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान व्यापार, सुरक्षा और

वैश्विक रणनीति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि इस दौरे से दुनिया की दो बड़ी ताकतों के रिश्तों में क्या बदलाव आता है।

