अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं बल्कि एक दिलचस्प घटना है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप ने खुद एक डोरस्टेप डिलीवरी रिसीव की, जिसमें McDonald’s के दो बड़े बैग शामिल थे। यह खास डिलीवरी ‘no tax on tips’ कानून की पहली वर्षगांठ के मौके पर की गई थी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो Karoline Leavitt ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर

शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में डिलीवरी करने वाली महिला शेरोन सिमंस भी नजर आईं, जिन्हें ट्रंप ने मीडिया के सामने अपने साथ खड़ा किया और बातचीत भी की। ट्रंप ने इस दौरान अपनी टैक्स पॉलिसी का जिक्र करते हुए कहा कि टिप्स पर टैक्स न लगना खास बात है, जिससे कामगारों को सीधा फायदा मिलता है। उन्होंने सिमंस को 100 डॉलर की टिप भी दी और उन्हें आगामी UFC इवेंट में आने का न्योता दिया। यह अनोखा पल सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

