भाजपा महिला मोर्चा ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा भारत की मातृशक्ति को 33% आरक्षण के सम्मान में पाकुड़ रेलवे मैदान से अटल चौक तक पदयात्रा निकाला। उक्त रैली का आयोजन जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के नेतृत्व में हुआ। जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की विश्व के सबसे बड़े नेता, विश्व के सबसे बड़े संगठन के नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वार्ड से लेकर नगर, पंचायत से लेकर विधायक, सांसद तक महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया। जिलाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण कर श्रद्धा सुमन

अर्पित किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, पार्वती देवी, रश्मि देवी, सरिता मिश्रा, मधु देवी, अनामिका कुमारी, निधि गुप्ता, शीला मुर्मू, आशा देवी, रचना देवी, कांति देवी, मनोरमा देवी एवं बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाओं ने पदयात्रा में भाग लिया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला मंत्री दिलीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मनीष पांडेय, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, दादपुर मंडल अध्यक्ष सुशांत घोष, गांधाईपुर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज साह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, जीतू सिंह, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

