मिर्जापुर में दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। राजीव सिंह उर्फ रिंकू, जो वरिष्ठ अधिवक्ता और ग्राम प्रधान थे, की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में उस समय हुई, जब वे सुबह टहलने निकले थे। दो बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे और बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वारदात के बाद भागते समय कुछ देर तक बदमाशों की बाइक

स्टार्ट नहीं हुई। इस दौरान कुछ लोग उन्हें पकड़ने के लिए आगे बढ़े, लेकिन पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा दिखाकर लोगों को डरा दिया। इसके बाद बाइक स्टार्ट होते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

