पाकुड़ शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या को लेकर एनडीए के पूर्व प्रत्याशी अज़हर इस्लाम ने प्रशासन से अहम मांग की है। उन्होंने कहा कि दिन के समय शहर में भारी वाहनों की एंट्री के कारण स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घंटों जाम में फंसने को मजबूर हो रहे हैं।

अज़हर इस्लाम ने सुझाव दिया कि नो एंट्री व्यवस्था को दिन के बजाय रात में खोला जाए, ताकि दिन में शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम हो सके। उन्होंने बताया कि स्कूल छुट्टी के समय ही ट्रक और हाइवा जैसे भारी वाहन शहर में प्रवेश करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से अपील की कि दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए, ताकि आम जनता को जाम से राहत मिल सके।

