झरिया के भागा मोड़ इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां Tata 407 और Hyundai Creta के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रेटा कार का एयरबैग तुरंत खुल गया, जिससे गाड़ी में सवार लोगों की जान बच गई।

राहत की बात यह है कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की वजह हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

