नासिक से करीब 40 किमी दूर दिंडोरी तालुका के शिवाजीनगर इलाके में शुक्रवार रात एक भीषण हादसा हो गया। इंदौरे गांव के दरगोड़े परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई, जब उनकी मारुति एक्सएल कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे कुएं में गिर गई। जानकारी के मुताबिक, परिवार दिंडोरी के एक समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान ड्राइवर का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी। हादसे के बाद

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम मौके पर पहुंची। कुएं में पानी भरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। आधी रात को दो क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

