छपरा में एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक आर्मी जवान उप मुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha के सामने फूट-फूटकर रो पड़ा। जवान ने बताया कि जमीन विवाद के कारण उसके पिता की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा को ब्रेन हेमरेज हो गया है।

उसने भावुक होकर कहा, “हमें न्याय चाहिए हुजूर, नहीं तो हम भी अपनी जान दे देंगे।” इस दौरान वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। डिप्टी CM ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

