केंद्र सरकार ने NCERT को ‘डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी’ का दर्जा दे दिया है। यह फैसला UGC की सिफारिश पर लिया गया है। UGC अधिनियम 1956 की धारा 3 के तहत NCERT को एक विशेष श्रेणी में यह दर्जा प्रदान किया

गया है। इसके साथ ही अब NCERT अपने स्तर पर डिग्री प्रोग्राम शुरू कर सकेगा और शिक्षक शिक्षा व शोध को और मजबूत कर पाएगा। इसमें देशभर के 6 प्रमुख रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा सुधार को गति देने के लिए उठाया गया है।

