Asaduddin Owaisi ने असम में जोरदार चुनाव प्रचार करते हुए Badruddin Ajmal के समर्थन में कई रैलियों को संबोधित किया। ओवैसी ने कहा कि यह साथ सिर्फ सियासत नहीं, बल्कि इंसाफ, भाईचारे और जनता के

हक की आवाज़ है। उनकी सभाओं में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली, जिससे चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि AIMIM इस बार असम में चुनाव नहीं लड़ रही, लेकिन AIUDF को खुला समर्थन दे रही है।

