त्रिपुरा के ख्वाई(Khowai) जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर बिना वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश करने का आरोप है। पुलिस

और सुरक्षा एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही हैं। इस कार्रवाई को सीमा सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

