हजारीबाग के सिंदूर पंचायत में मुखिया सरोज देवी द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सराहनीय पहल की जा रही है। पंचायत की ओर से और निजी संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक और सामग्री सहायता दी जा रही है। इस संबंध में मुखिया सरोज देवी और सहयोगी कृष्ण कुमार मेहता ने बताया कि पंचायत में आने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाती है, ताकि हर जरूरतमंद इसका लाभ ले सके।

उन्होंने बताया कि तरंग ग्रुप जैसी संस्थाएं भी समय-समय पर सहयोग करती हैं। खासकर ऐसे परिवार, जहां माता-पिता नहीं हैं या आर्थिक स्थिति कमजोर है, उनकी बेटियों की शादी में टीवी, नगद राशि और अन्य उपहार दिए जाते हैं। इस पहल में गांव के महिला और पुरुष भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। मुखिया ने कहा कि गरीब परिवारों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है और ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

