हजारीबाग में पीड़ित परिवार से मिले वित्त मंत्री, प्रशासन पर भड़के

हजारीबाग में पीड़ित परिवार से मिले वित्त मंत्री, प्रशासन पर भड़के

हजारीबाग में पीड़ित परिवार से मिले वित्त मंत्री, प्रशासन पर भड़के हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हुए दर्दनाक हत्याकांड के बाद राधा कृष्ण किशोर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मंत्री ने परिवार को सांत्वना दी और प्रशासनिक लापरवाही पर जमकर नाराजगी जताई।

घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति देख वे भड़क उठे और देरी को लेकर कड़े सवाल किए। उन्होंने पूछा कि क्या प्रशासन रामनवमी में व्यस्त है, जबकि इतनी गंभीर घटना हुई है। पॉक्सो एक्ट के तहत मिलने वाली सहायता राशि में देरी पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। मंत्री ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और स्पीडी ट्रायल के जरिए जल्द न्याय का भरोसा दिया। उनके सख्त रुख के बाद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *