बिष्णुगढ़ की घटना पर विधायक प्रदीप प्रसाद का दौरा, पीड़ित परिवार से मुलाकात एवं न्याय दिलाने का संकल्प बिष्णुगढ़ प्रखंड में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हुई निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गहरा दुख, शोक और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जघन्य अपराध न केवल मानवता को झकझोर देने वाला है, बल्कि पूरे समाज के लिए गहरी पीड़ा और शर्म का विषय है। ऐसी अमानवीय घटनाएँ हमारी संवेदनाओं को आहत करती हैं और दोषियों को कठोरतम दंड दिलाना समय की मांग है। विधायक ने स्पष्ट कहा कि इस नृशंस कृत्य को अंजाम देने वाले दरिंदों के लिए मृत्युदंड से कम कोई भी सजा स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार एवं प्रशासन से मांग की है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि दोषियों को शीघ्रतम और कठोरतम दंड मिल सके तथा भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने का दुस्साहस न कर सके। घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद व बडकागाँव विधायक रौशन चौधरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा घटना

स्थल का दौरा किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर मामले में त्वरित, निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक प्रदीप प्रसाद ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराया। साथ ही दिवंगत बच्ची के पिता जो मुंबई में निवास करते हैं और अभी तक यहाँ नहीं पहुँच सके हैं, उनके शीघ्र आगमन की व्यवस्था भी विधायक प्रदीप प्रसाद ने सुनिश्चित किया। विधायक ने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हर पल खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूर्णतः संकल्पित हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत बच्ची की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ में बडकागाँव विधायक रोशन लाल चौधरी, प्रदेश कार्यकारी सदस्य हरिश श्रीवास्तव, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल उपस्थित

