Jamuria में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर जनाक्रोश फूट पड़ा। दामोदरपुर स्थित कोलफील्ड एचपी गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों उपभोक्ता इकट्ठा हुए और सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज होकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जामुड़िया-हरिपुर सड़क पर दामोदरपुर मोड़ के पास गैस सिलेंडर रखकर विरोध जताया, जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। लोगों का आरोप था कि उन्हें समय पर गैस नहीं मिल रही है,

जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम हटवाया। हालांकि, सड़क जाम हटने के बाद भी उपभोक्ता गैस एजेंसी के सामने प्रदर्शन करते रहे और जल्द आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करते रहे।

