शहर के छोटी अलिगंज में स्थित चैती दुर्गा पूजा समिति की ओर चैती नवरात्रि पर सप्तमी के दिन कलशयात्रा निकाली गई। उक्त कलशयात्रा में गांव की बच्चियों ने भाग लिया। सप्तमी के सुबह से ही कन्याएं सज-धज कर

मंदिर प्रांगण पहुंची जहां विधि विधान से कलश सौंपा गया। उक्त कलशयात्रा मंदिर प्रांगण से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए कालीभषान पोखर पहुंची। कलश भरने के बाद कलशयात्रा पुनः चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में पहुंची।

