झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 25 और 26 मार्च को राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे, वहीं 27 और 28 मार्च को गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। खास बात यह है कि रामनवमी के दिन भी मौसम

पूरी तरह साफ नहीं रहेगा और बारिश के आसार बने रहेंगे। 29 मार्च को हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन 30 मार्च को फिर मौसम बदलने की संभावना है। राजधानी Ranchi समेत कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। इधर साहिबगंज में बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। ऐसे में प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

