कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। Sukanta Majumdar स्वयं Netaji Subhas Chandra Bose International Airport पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और पूरे माहौल में

पार्टी के समर्थन की झलक दिखाई दी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर अहम माना जा रहा है। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस दौरे से पश्चिम बंगाल में बीजेपी अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेगी और आने वाले समय में इसका असर राज्य की राजनीति पर देखने को मिल सकता है।

