Delhi में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिए मिली इस धमकी में विधानसभा भवन के साथ-साथ Delhi Metro को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी। सूचना

मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और स्निफर डॉग स्क्वाड को मौके पर भेजा गया। पूरे परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

