Raghav Chadha ने टेलीकॉम कंपनियों के डेटा रिचार्ज प्लान को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान में उपभोक्ताओं से पूरी राशि लेने के बावजूद कई बार उनका बचा हुआ डेटा हर दिन खत्म हो जाता है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि डेली डेटा लिमिट (जैसे 1.5GB, 2GB या 3GB) वाले प्लान में अगर उपभोक्ता पूरा डेटा इस्तेमाल नहीं करता, तो बचे हुए डेटा का कोई रोलओवर नहीं होता और वह दिन खत्म होते ही समाप्त हो जाता है। उन्होंने इस व्यवस्था को उपभोक्ताओं के साथ असमानता बताते हुए संसद में भी यह मुद्दा उठाया है और मांग की है कि यूजर्स को उनके द्वारा भुगतान किए गए डेटा का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने तीन

प्रमुख सुझाव दिए—पहला, सभी यूजर्स के लिए डेटा कैरी-फॉरवर्ड या रोलओवर की सुविधा होनी चाहिए। दूसरा, अगर कोई उपभोक्ता लगातार पूरा डेटा उपयोग नहीं करता, तो उसे अगले रिचार्ज में एडजस्टमेंट या छूट दी जानी चाहिए। तीसरा, बचा हुआ डेटा उपयोगकर्ताओं को अपने रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ ट्रांसफर करने की सुविधा मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि डिजिटल इंडिया के दौर में उपभोक्ताओं को उनके भुगतान किए गए डेटा पर पूरा अधिकार मिलना चाहिए।

