अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर Rinku Singh को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बनाया जाएगा। वहीं पैरा एथलीट Praveen Kumar और हॉकी खिलाड़ी Raj Kumar Pal को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा पैरा एथलेटिक्स के अजीत सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी, जबकि Preeti Pal को खंड विकास अधिकारी (BDO) बनाया जाएगा। ये नियुक्तियां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं

में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के तहत की गई हैं। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath आज लोकभवन में इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र देंगे। साथ ही नौ खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।

