खबर कैमूर से है जहां दो ई रिक्शा की जोरदार टक्कर में एक माह के मासूम बच्चे की हुई मौत,मां की हालत गंभीर भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, सूचना पर पहुंचे परिजनों में मची चीख पुकार, बच्चे को दवा कराने सदर अस्पताल ले कर आ रही थी मां, तभी घटी यह घटना,मामला भभुआ के चकबंदी रोड के पास की है, जानकारी के मुताबिक बच्चा मोहनिया थाना क्षेत्र के महरो गांव निवासी नेबुलाल सिंह का 1 माह का पुत्र पवन कुमार बताया जाता है। वहीं भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे मृतक का मामा ने बताया कि बच्चे की मां दवा लेने के लिए भभुआ सदर अस्पताल ई रिक्शा से आ रही थी,तभी भभुआ चकबंदी रोड में सामने से आ रहा ई रिक्शा

में ई रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गया, जहां इस घटना में मां और बच्चे दोनों ई रिक्शा से गिर गए और चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया,वहीं घायल मां का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि मृतक का एक और बड़ा भाई है जो एक साल का है।
