हजारीबाग में रामनवमी महापर्व के अवसर पर नगर निगम कार्यालय में विशेष उत्साह देखने को मिला। Hazaribagh Municipal Corporation में उपमहापौर अविनाश कुमार यादव, महापौर अरविंद कुमार राणा और कई वार्ड पार्षद एक साथ पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए। नगर निगम के प्रभारी विपिन सिंह ने उपमहापौर का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान नए और पुराने वार्ड पार्षदों को भी सम्मानित किया गया। पूरे माहौल

में आपसी सौहार्द और उत्सव का माहौल नजर आया। सभी पार्षदों ने एक-दूसरे का बुके देकर अभिनंदन किया। उपमहापौर अविनाश यादव ने कहा कि रामनवमी महापर्व और पंचमी के शुभ अवसर पर सभी लोग एकजुट होकर नगर निगम पहुंचे हैं। उन्होंने झारखंड सरकार को बधाई देते हुए हजारीबाग की जनता के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर नगर निगम के कई अधिकारी और सभी वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम सफल और भव्य बना।

