देश की प्रमुख समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया के दफ्तर को दिल्ली पुलिस ने सील कर दिया है। इस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। UNI का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान महिला कर्मियों के साथ अभद्रता की और सभी कर्मचारियों को जबरन दफ्तर से बाहर निकाल दिया।

इसके बाद पूरे कार्यालय को सील कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसमें बिल्डिंग खाली कराने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं और पुलिस की कार्रवाई पर बहस तेज हो गई है।

