ईद पर डीसी-एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा, शांति-सौहार्द की अपील |

ईद पर डीसी-एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा, शांति-सौहार्द की अपील |

ईद के पावन अवसर पर जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण हेतु उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने विभिन्न ईदगाह, मस्जिदों तथा चौक चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने ईदगाह, गांधी चौक स्थित मस्जिदों एवं हरिणडंगा कब्रिस्तान का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित रोजेदारों से मुलाकात कर उन्हें तहेदिल से ईद की शुभकामनाएं दीं तथा बच्चों को स्नेहपूर्वक गले लगाकर पर्व की खुशियां साझा की। उपायुक्त कहा कि ईद आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से पर्व को शांति, सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी ईदगाह, मस्जिदों एवं प्रमुख चौक चौराहों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि आमजन निर्भय होकर त्योहार का आनंद ले सकें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में ईद का पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके अतिरिक्त जिला कंट्रोल रूम से लगातार विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मौके पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी, एवं नगर थाना प्रभारी समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *