ईद के मौके पर एक अहम राजनीतिक मुलाकात चर्चा में है। निशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह से मुलाकात की। गांधी मैदान में ईद की नमाज़ और मुबारकबाद कार्यक्रम के बाद निशांत कुमार उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ललन सिंह का हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद लिया। यह मुलाकात भले ही शिष्टाचार भेंट कही जा रही हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। हाल के दिनों में निशांत

कुमार की सक्रियता बढ़ी है, जिससे उनके राजनीति में बड़े रोल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसे में इस मुलाकात को उनके सियासी भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

