ईद के मौके पर अज़हर ने मुफलिसों के ग़म को गले लगाया |

ईद के मौके पर अज़हर ने मुफलिसों के ग़म को गले लगाया |

वैसे तो हर आदमी ईद के मौके पर मुबारकबाद दे रहा है लेकिन एन डी ए के पूर्व प्रत्याशी अज़हर इस्लाम ने इस पावन पर्व पर निशक्तजनों व गरीबों के घरों पर जाकर उनकी मदद कर उनको ईद की मुबारकबाद दी। सदर प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के संग्रामपुर के हर घर, हर गली में वे पहुंचे एवं गरीबी का दंश झेल रहे जनता के दर्द को महसूस किया। उस गांव की गरीब महिलाएं चूल्हे के पास बैठी सोच रही थीं कि रात को बच्चों को क्या खिलाएँगी और ईद कैसे मनाएँगी ? इस संबंध में अज़हर ने कहा कि जहाँ बड़े नेता सालों से सत्ता में रहे, उसी गाँव में गरीब परिवार बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कहीं पानी की किल्लत, कहीं राशन की कमी, कहीं रहने की परेशानी है।

उस इलाके में अज़हर ने सबकी व्यथा सुनी एवं आर्थिक सहयोग दिया। राशन की कमी झेल रहे परिवार को राशन मुहैया करवाया। पानी की समस्या के समाधान हेतु ईद के बाद बोरिंग करवाने का वादा भी किया। अज़हर ने कहा कि अगर उन्हें सेवा करने का मौका मिला, तो उनकी पहली प्राथमिकता गरीबी दूर करना एवं जिले के हर बच्चे को शिक्षित करना होगा ताकि वह अपना हक और अधिकार समझ सके। सही गलत की पहचान कर सके और अपने वोट की ताकत को समझकर उसका सही प्रयोग कर सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *