हजारीबाग यूथ विंग का बड़ा कदम: 13 अप्रैल को भव्य रक्तदान शिविर, हेलमेट देकर होगा सम्मान समाज सेवा की दिशा में हजारीबाग यूथ विंग ने पहल करते हुए 13 अप्रैल को लक्ष्मी सिनेमा हॉल में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन तय किया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त, डीडीसी समेत कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर आमंत्रण दिया।

सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिया। शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी और सदर अस्पताल की संयुक्त टीम रक्त संग्रह करेगी, जबकि हजारीबाग पुलिस का भी विशेष सहयोग रहेगा। रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर किसी की जिंदगी बचाने में सहयोग करें।

