हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महुदी गांव में 1984 से बंद रामनवमी जुलूस निकालने को लेकर हिंदू महसंगठन ने शिवडीह मैदान में महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए।बैठक में शामिल पूर्व विधायक लोकनाथ महतो पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद हिंदू महासभा के शशि मेहता और हिंदू महासभा के अध्यक्ष रामचरित्र दांगी ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि 1984 से महुदी गांव में मर्यादा पुरुषोंतम भगवान श्रीराम की जन्म जयंती रामनवमी को प्रशासनिक उदासीनता के कारण नहीं मना पा रहे हैं। महुदी गांव में रामनवमी का जुलूस निकालने को

लेकर 1984 में तत्कालीन सांसद यदुनाथ पांडे पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा और अटल बिहारी बाजपेई सरकार में वित और विदेश मंत्री रहे यशवंत सिन्हा पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने लगातार प्रयास किया लेकिन सरकारी और प्रशासनिक अधिकारियों के उदासीनता के कारण 2025 तक रामनवमी का जुलूस महुदी गांव में नहीं निकला है हम सभी हिंदू महसंगठन के बैनर तले मांग करते हैं कि जिला प्रशासन हजारीबाग और राज्य सरकार महुदी विवाद को सुलझाते हुवे महुदी जुलूस में रामनवमी का जुलूस निकालने की कार्रवाई को अंजाम दे।
