एक दिन पहले की भारी गिरावट के बाद आज 20 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,000 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी 23,000 के पार पहुंच गया। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 1,027 अंक की बढ़त के साथ 75,234 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा, वहीं निफ्टी 334 अंक चढ़कर 23,336 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों से मिले

सकारात्मक संकेतों से निवेशकों का भरोसा लौटा। बाजार में सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में रहे, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली।

