दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत

मिली है, लेकिन कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी सामने आई है। सुबह के वक्त दफ्तर जाने वाले लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने क्षेत्र के लिए अलर्ट जारी किया है और आने वाले समय में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

