दुलारचंद हत्याकांड: मोकामा विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत |

दुलारचंद हत्याकांड: मोकामा विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत |

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद हत्याकांड में बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है, और अब माना जा रहा है कि वे शुक्रवार या शनिवार तक जेल से बाहर आ सकते हैं। खास बात ये है कि अनंत सिंह ने करीब तीन दिन पहले ही इशारा कर दिया था

। उन्होंने कहा था—“मैं जल्द बाहर आऊंगा”, और अब उनका ये बयान सच होता नजर आ रहा है। इस मामले में जमानत मिलने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर उनकी रिहाई और आगे की सियासी रणनीति पर टिकी है। देखना होगा कि जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह का अगला कदम क्या होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *