पटना में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘टपोरी’ कहकर निशाना साधा, जिसके बाद राजनीति गरमा गई। इस बयान पर बिहार के नेता पप्पू यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “कंगना-चखना, ये सब को इग्नोर किया कीजिए… ये सब चटनी है।” उनके इस बयान ने सियासी माहौल को और

भी तीखा बना दिया है। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि इस तरह की टिप्पणियों को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए। वहीं, इस बयानबाजी के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। दोनों पक्षों के समर्थक सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ गए हैं। ऐसे में एक बार फिर व्यक्तिगत टिप्पणियों को लेकर राजनीति में शिष्टाचार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

