मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक का विमोचन करते हुए उत्तर प्रदेश में शिक्षा सुधारों को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों को अब मुफ्त रहने और खाने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत 1.36 लाख से अधिक स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन प्रयासों से स्कूलों में ड्रॉपआउट दर लगभग शून्य

हो गई है। इसके अलावा अटल आवासीय विद्यालय और सीएम कम्पोजिट स्कूलों के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है।

