केरेडारी थाना परिसर में रामनवमी एवं ईद त्योहार को लेकर शांति समिति बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता इंस्पेक्टर ललित कुमार एवं संचालन पत्रकार सुरेश कुमार ने किया। बैठक में केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी गांव से रामनवमी अखाड़े के प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि शामिल हुए , अपनी बातों को रखा। जिसमें रामनवमी त्योहार एवं ईद त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने पर प्रशासन इस पर विशेष ध्यान दें। अंचलाधिकारी रामरतन कुमार बरनवाल ने दोनों समुदाय से मिलजुल कर शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने अपील की है। कहा किसी प्रकार की कोई शिकायत हो तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें आपकी समस्या पर प्रमुखता के साथ कार्रवाई होगी।

इंस्पेक्टर ललित कुमार ने कहा सरकार के द्वारा जुलूस को लेकर निर्धारित नियम कानून के आधार पर ही काम करना है, डीजे नहीं बजाना है।मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से बीडीओ विवेक कुमार,सीओ रामरतन कुमार बरनवाल,जिला सदस्य प्रतिनिधि निरंजन कुमार,प्रमुख सुनीता देवी, बालेश्वर कुमार,इंस्पेक्टर ललित कुमार, प्रमुख अमेरिका महतो,एस आई अनुप कुमार,नरेश कुमार महतो,रामेश्वर साव,मीनू महतो, मुखिया अशोक राम, बद्रीनारायण सिंह,प्रीतम साव कर्मचारी साव राजेंद्र साव के अलावा केरेडारी थाना के पदाधिकारी व अन्य कई लोग उपस्थित थे।
