Chandil के न्यू बायपास सड़क पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश की। घायलो का इलाज जारी है।
