मनाली और उसके आसपास के पहाड़ों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. अटल टनल के पास अचानक हुई तेज बर्फबारी से हालात बिगड़ गए हैं। साउथ पोर्टल के पास करीब एक हजार वाहन बर्फ में फंस गए, जिससे सैलानियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति को संभालने के लिए बीआरओ और मनाली पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है और फंसी गाड़ियों को सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है।
