भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने गैस सिलेंडर और पेट्रोल की किल्लत को लेकर केंद्र और राज्य सरकार से समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि गैस और पेट्रोलियम की समस्या से झारखंड की गरीब जनता काफी परेशान हो

रही है। पूर्व सांसद ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर जरूर समाधान निकालेंगे ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि रामनवमी का महापर्व पूरे विश्व में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और हजारीबाग में भी इसे उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

