उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की बुढाना तहसील में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जमीन के बैनामे के लिए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। जानकारी के मुताबिक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढाना बांगर इलाके में करीब 56 बीघा कृषि भूमि खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अभिनेता दूसरे दिन भी रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और

जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। तहसील पहुंचने की खबर मिलते ही उनके फैंस भी वहां पहुंच गए और उनके साथ सेल्फी ली। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पैतृक गांव भी इसी इलाके में है और बताया जा रहा है कि वे ईद तक अपने गांव में ही रहेंगे। उनके तहसील पहुंचने से वहां काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा।

