पटना में LPG समस्या पर कंट्रोल रूम शुरू, DM बोले– गैस की कमी नहीं |

पटना में LPG समस्या पर कंट्रोल रूम शुरू, DM बोले– गैस की कमी नहीं |

एलपीजी से जुड़ी परेशानियों को लेकर बिहार सरकार ने पटना में कंट्रोल रूम शुरू किया है। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि जिले में कहीं भी गैस की कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार बाजार पर नजर रख रहा है। सरकार ने बताया कि LPG आपूर्ति और वितरण की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक काम करेगा।

अगर किसी उपभोक्ता को गैस नहीं मिल रही है या किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो वह 0612-2233050 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क करें, ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *