जिले में आयोजित आयुष जांच शिविर में 498 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण |

जिले में आयोजित आयुष जांच शिविर में 498 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण |

आयुष विभाग की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 498 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।पाकुड़ प्रखंड के पाकुड़, लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कुमार भांजा, हिरणपुर प्रखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय बागशीशा और पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा में आयोजित किए गए।

शिविर में उपस्थित चिकित्सकों डॉ अबुतालिब शेख, डॉ सौरभ विश्वास, डॉ प्रेम प्रकाश, डॉ अशोक मेहता, डॉ अफरोज आलम, डॉ लवकुश यादव, डॉ संतोष कुमार यादव एवं डॉ कुलेश कुमार ने बताया कि जांच शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित रोगों आदि का निःशुल्क परीक्षण किया गया। साथ ही लाभुकों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *