कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में डिहरा गेट के समीप दिल्ली टू कोलकाता नेशनल हाईवे NH-19 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। मोहनिया की तरफ से आ रही गिट्टी लदी ट्राली ट्रक ने सासाराम की तरफ जा रही सरसों लदी ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली ट्रक के परखींचे उड़ गए और चालक सुजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 और NHAI पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और

घायल को कुदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल चालक सुजीत यादव मुगलसराय, चंदौली के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
