Monalisa एक बार फिर सुर्खियों में हैं। Mahakumbh 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वायरल वीडियो से इंटरनेट सेंसेशन बनी मोनालिसा ने अब शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वह पारंपरिक दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने फरमान नाम के युवक से शादी की है। दोनों अलग-अलग धर्म से होने के कारण परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। इसी वजह से दोनों ने Thiruvananthapuram के थंपानूर पुलिस स्टेशन में जाकर सुरक्षा भी मांगी थी। मोनालिसा ने कहा कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है और यह ‘लव जिहाद’ नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं।

