Om Birla गुरुवार को फिर से Lok Sabha की कार्यवाही में लौट आए। दरअसल, एक दिन पहले उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में ध्वनिमत से खारिज हो गया था। सदन को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा कि स्वतंत्र भारत के संसदीय इतिहास में तीसरी बार स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा कोशिश की है कि हर सांसद को नियमों और प्रक्रियाओं के तहत

अपनी बात रखने का अवसर मिले। नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi को बोलने से रोकने के आरोपों पर भी उन्होंने जवाब दिया और कहा कि सदन में कोई भी सदस्य नियमों से ऊपर नहीं है। नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं।
