रांची में मंत्री इरफान अंसारी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हेमंत सोरेन

रांची में मंत्री इरफान अंसारी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। यह दावत-ए-इफ्तार राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के स्मार्ट सिटी परिसर स्थित आवास पर आयोजित की गई थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।

रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर आयोजित इस इफ्तार में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर रोजा खोला और एकता व सौहार्द की भावना को मजबूत करने की बात कही।\

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *