पुलिस अधीक्षक द्वारा SC/ST थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर भवन की साफ सफाई एवं सिरिस्ता अभिलेखों, पंजियों के रख रखाव, संधारण का अवलोकन किया गया।अवलोकन

के बाद पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों/पंजियों का संधारण, रख रखाव संतोषजनक पाया। निरीक्षण के क्रम में पाए गए त्रुटियों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। थाना में लंबित कांडों की भी विस्तृत समीक्षा की गई एवं लंबित कांडों को त्वरित निष्पादन करने हेतु ओपी प्रभारी को निर्देशित किया गया।

