Nitish Kumar अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में अररिया पहुंचे, जहां उन्होंने करोड़ों रुपये की कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और पूर्व की Lalu Prasad Yadav–Rabri Devi सरकार पर निशाना साधा। भाषण के दौरान जब कुछ लोग उठकर जाने लगे तो सीएम ने उन्हें रोकते हुए कहा, “अरे कहां जा रहे हैं, बैठिए और पूरा

सुनिए।” नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति खराब थी, लेकिन उनकी सरकार ने सड़कों, बिजली, मेडिकल कॉलेज और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा काम किया। उन्होंने बताया कि राज्य में अब मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है और 50 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने की योजना पर भी काम चल रहा है।

