सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झिकरहटी पूर्वी के इस्लामपुर गांव में अबुआ आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्मित आवास का गृह प्रवेश उपायुक्त मनीष कुमार तथा पंचायत राज मंत्रालय भारत सरकार के सेक्शन ऑफिसर एवं सलाहकार एसओईपीआर द्वारा लाभुक मो० सुफियान हक को कराया गया। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित अबुआ आवास योजना का उद्देश्य जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को

पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिले और आवास निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। अबुआ आवास योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

