Defence Research and Development Organisation और Indian Navy ने संयुक्त रूप से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ADC-150 का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण बोइंग पी-8आई पोसाइडन विमान से गोवा तट के पास किया गया। 21 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच किए गए इन परीक्षणों में कंटेनर के चार इन-फ्लाइट रिलीज सफलतापूर्वक पूरे किए गए। परीक्षण बेहद कठिन और चरम परिस्थितियों में किए गए ताकि इसकी

विश्वसनीयता को परखा जा सके। ADC-150 कंटेनर का इस्तेमाल समुद्र में तैनात नौसैनिक जहाजों तक जरूरी सामान, हथियार या राहत सामग्री पहुंचाने के लिए किया जा सकता है।

